![]() |
||
![]() |
||
Bhagavad Gita — Chapter 8: Akshara Brahma Yoga - अक्षरब्रह्मयोगअर्जुन उवाच किं तद्ब्रह्म किमध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम ।अधिभूतं च किं प्रोक्तमधिदैवं किमुच्यते ।।१।।Arjuna said : Krsna, what is that Brahma (Absolute), what is Adhyatma (Spirit), and what is Karma (Action)? What is called Adhibhuta(Matter) and what is termed as Adhidaiva (divine intelligence)? (1)अर्जुन ने कहा-हे पुरुषोत्तम ! वह ब्रह्म क्या है ? अध्यात्म क्या है ? कर्म क्या है ? अधिभूत नाम से क्या कहा गया है और अधिदैव किसको कहते हैं ।।१।।अधियज्ञः कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन।प्रयाणकाले च कथं ज्ञेयोऽसि नियतात्मभिः।।२।।Krsna, who is Adhiyajña here and how does he dwell in the body? And how are You to be realized at the time of death by those of steadfast mind (2)हे मधुसूदन ! यहाँ अधियज्ञ कौन है ? और वह इस शरीर में कैसे है ? तथा युक्तचित्त वाले पुरुषों द्वारा अन्त समय में आप किस प्रकार जानने में आते हैं ।।२।।श्रीभगवानुवाच अक्षरं ब्रह्म परमं स्वभावोऽध्यात्ममुच्यते।भूतभावोद्भवकरो विसर्गः कर्मसंज्ञितः।।३।।Sri Bhagavan said: The supreme Indestructible is Brahma; one's own self (the individual soul) is called Adhyatma; and theश्रीभगवान् ने कहा — परम अक्षर 'ब्रह्म' है, अपना स्वरूप अर्थात् जीवात्मा 'अध्यात्म' नाम से कहा जाता है तथा भूतों के भाव को उत्पन्न करने वाला जो त्याग है, वह 'कर्म' नाम से कहा गया है ।।३।।अधिभूतं क्षरो भावः पुरुषश्चाधिदैवतम्।अधियज्ञोऽहमेवात्र देहे देहभृतां वर।।४।।All perishable objects are Adhibhuta; the shining Purusa (Brahma) is Adhidaiva; and in this body I Myself, dwelling as the inner witness, am Adhiyajña, O Arjuna! (4)उत्पत्ति-विनाश धर्म वाले सब पदार्थ अधिभूत हैं, हिरण्यमय पुरुष अधिदैव है और हे देहधारियों में श्रेष्ठ अर्जुन ! इस शरीर में मैं वासुदेव ही अन्तर्यामी रूप से अधियज्ञ हूँ ।।४।।अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः।।५।।He who departs from the body, thinking of Me alone even at the time of death, attains My state: there is no doubt about it.जो पुरुष अन्तकाल में भी मुझको ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह मेरे साक्षात् स्वरूप को प्राप्त होता है—इसमें कुछ भी संशय नहीं है ।।५।।यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजन्त्यन्ते कलेवरम् ।तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः ।।६।।Arjuna, thinking of whatever entity one leaves the body at the time of death, that and that alone one attains, being ever absorbed in its thought. (6)हे कुन्ती पुत्र अर्जुन ! यह मनुष्य अन्तकाल में जिस-जिस भी भावको स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग करता है, उस-उसको ही प्राप्त होता है; क्योंकि वह सदा उसी भाव से भावित रहा है ।।६।।तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च ।मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयम् ।।७।।Therefore, Arjuna, think of Me at all times and fight. With mind and reason thus set on Me, You will doubtless come to Me. (7)इसलिये हे अर्जुन ! तू सब समय में निरन्तर मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर । इस प्रकार मुझ में अर्पण किये हुए मन-बुद्धि से युक्त होकर तू निःसन्देह मुझ को ही प्राप्त होगा ।। ७ ।।अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना ।परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन् ।। ८ ।।Arjuna, he who with his mind disciplined through Yoga in the form of practice of meditation and thinking of nothing else, is constantly engaged in contemplation of God attains the supremely effulgent divine Purusa (God). (8)हे पार्थ ! यह नियम है कि परमेश्वर के ध्यान के अभ्यास रूप योग से युक्त, दूसरी ओर न जाने वाले चित्त से निरन्तर चिन्तन करता हुआ मनुष्य परम प्रकाश स्वरूप दिव्य पुरुष को अर्थात् परमेश्वर को ही प्राप्त होता है ।। ८ ।।कविं पुराणमनुशासितारमणोरणीयांसमनुस्मरेद्यः ।सर्वस्य धातारमचिन्त्यरूपमादित्यवर्णं तमसः परस्तात् ।।९।।He who contemplates on the all-wise, ageless Being, the Ruler of all, subtler than the subtle, the universal sustainer, possessing a Form beyond human conception, refulgent like the sun and far beyond the darkness of ignorance. (9)जो पुरुष सर्वज्ञ, अनादि, सबके नियन्ता, सूक्ष्म से भी अति सूक्ष्म, सबके धारण-पोषण करने वाले अचिन्त्य स्वरूप, सूर्य के सदृश नित्य चेतन प्रकाश रूप और अविद्या से अति परे, शुद्ध सच्चिदानन्दघन परमेश्वर का स्मरण करता है ।।९।।प्रयाणकाले मनसाचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव ।भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम् ।।१०।।At the time of departure, with a steadfast mind, endowed with devotion and the power of yoga, properly fixing the life-breath between the eyebrows, he attains that Supreme Divine Person.वह भक्तियुक्त पुरुष अन्तकाल में भी योगबल से भ्रुकुटी के मध्य में प्राण को अच्छी प्रकार स्थापित करके, फिर निश्चल मन से स्मरण करता हुआ उस दिव्य स्वरूप परम पुरुष परमात्मा को ही प्राप्त होता है ।।१०।।यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः ।यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये ।। ११ ।।I shall tell you briefly about that supreme goal (viz., God who is an embodiment of Truth, Knowledge and Bliss), which the knowers of the Veda term as the Indestructible; which striving recluses free from passion enter, andवेद के जानने वाले विद्वान् जिस सच्चिदानन्दघन रूप परमपद को अविनाशी कहते हैं, आसक्ति रहित यत्नशील संन्यासी महात्माजन जिसमें प्रवेश करते हैं और जिस परमपद को चाहने वाले ब्रह्मचारी लोग ब्रह्मचर्य का आचरण करते हैं, उस परम पद को मैं तेरे लिये संक्षेप से कहूँगा ।। ११ ।।सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च।मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्।।१२।।Having closed all the doors of the senses, and firmly holding the mind in the cavity of the heart, and then fixing the life-breath in the head, and thus remaining steadfast in Yogic concentration on God, he who leaves the body and departs uttering the one indestructible Brahma, Om, and dwelling on Me in My absolute aspect, reaches the supreme goal. (12-13)सब इन्द्रियों के द्वारों को रोककर तथा मन को हृद्देश में स्थिर करके, फिर उस जीते हुए मन के द्वारा प्राण को मस्तक में स्थापित करके, परमात्म संबंधी योगधारणा में स्थित होकर जो पुरुष 'ॐ' इस एक अक्षररूप ब्रह्म का चिन्तन करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह पुरुष परमगति को प्राप्त होता है ।। १२-१३ ।।ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्।यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।।१३।।Having closed all the doors of the senses, and firmly holding the mind in the cavity of the heart, and then fixing the life-breath in the head, and thus remaining steadfast in Yogic concentration on God, he who leaves the body and departs uttering the one indestructible Brahma, Om, and dwelling on Me in My absolute aspect, reaches the supreme goal. (12-13)सब इन्द्रियों के द्वारों को रोककर तथा मन को हृद्देश में स्थिर करके, फिर उस जीते हुए मन के द्वारा प्राण को मस्तक में स्थापित करके, परमात्म संबंधी योगधारणा में स्थित होकर जो पुरुष 'ॐ' इस एक अक्षररूप ब्रह्म का चिन्तन करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह पुरुष परमगति को प्राप्त होता है ।। १२-१३ ।।अनन्यचेताः सततं यो मां स्मरति नित्यशः ।तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः ।। १४ ।।Arjuna, whosoever always and constantly thinks of Me with undivided mind, to that Yogi ever absorbed in Me I am easily attainable. (14)हे अर्जुन ! जो पुरुष मुझ में अनन्यचित्त होकर सदा ही निरन्तर मुझ पुरुषोत्तम को स्मरण करता है, उस नित्य-निरन्तर मुझमें युक्त हुए योगी के लिये मैं सुलभ हूँ, अर्थात् उसे सहज ही प्राप्त हो जाता हूँ ।। १४ ।।मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम् ।नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ।। १५ ।।परम सिद्धि को प्राप्त महात्माजन मुझ को प्राप्त होकर दुःखों के घर एवं क्षणभंगुर पुनर्जन्म को नहीं प्राप्त होते ।। १५ ।।आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनोऽर्जुन ।मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते ।।१६।।Great souls, who have attained the highest perfection, having come to Me, are no more subjected to rebirth, which is the abode of sorrow, and transient by nature. (15)हे अर्जुन ! ब्रह्मलोकपर्यन्त सब लोक पुनरावर्ती हैं, परंतु हे कुन्ती पुत्र ! मुझ को प्राप्त होकर पुनर्जन्म नहीं होता; क्योंकि मैं कालातीत हूँ और यह सब ब्रह्मादि के लोक काल के द्वारा सीमित होने से अनित्य हैं ।। १६ ।।Those Yogis who know from realization Brahma's day as covering a thousand Mahayugas, know the reality about time. (17) चतुर्युगीतक की अवधि वाला और रात्रि को भी एक हजार चतुर्युगीतक की अवधि वाली जो पुरुष तत्त्व से जानते हैं, वे योगीजन काल के तत्त्व को जानने वाले हैं ।। १७ ।। अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे ।रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसंज्ञके ।। १८ ।।All embodied beings emanate from the Unmanifest (i.e., Brahma's subtle body) at the coming of the cosmic day; at the cosmic nightfall they merge into the same subtle body of Brahma, known as the Unmanifest. (18)सम्पूर्ण चराचर भूतगण ब्रह्मा के दिन के प्रवेशकाल में अव्यक्त से अर्थात् ब्रह्मा के सूक्ष्म शरीर से उत्पन्न होते हैं और ब्रह्मा की रात्रि के प्रवेशकाल में उस अव्यक्त नामक ब्रह्मा के सूक्ष्म शरीर में ही लीन हो जाते हैं ।। १८ ।।भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते ।रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे ।।१९।।Arjuna, this multitude of beings, being born again and again, is dissolved under compulsion of its nature at the coming of the cosmic night, and rises again at the commencement of the cosmic day. (19)हे पार्थ ! वहीं यह भूत समुदाय उत्पन्न हो-होकर प्रकृति के वश में हुआ रात्रि के प्रवेश काल में लीन होता है और दिन के प्रवेश काल में फिर उत्पन्न होता है ।।१९।।परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः ।यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ।।२०।।But beyond this unmanifest, there is another eternal unmanifest existence which does not perish even when all beings are destroyed.उस अव्यक्त से भी अति परे दूसरा अर्थात् विलक्षण जो सनातन अव्यक्त भाव है, वह परम दिव्य पुरुष सब भूतों के नष्ट होने पर भी नष्ट नहीं होता ।।२०।।अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस्तमाहुः परमां गतिम्।यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम।।२१।।The same Unmanifest which has been spoken of as the Indestructible is also called the supreme Goal; that again is My supreme Abode, attaining which they return not to this mortal world. (21)जो अव्यक्त 'अक्षर' इस नाम से कहा गया है, उसी अक्षर नामक अव्यक्त भाव को परमगति कहते हैं तथा जिस सनातन अव्यक्त भाव को प्राप्त होकर मनुष्य वापस नहीं आते, वह मेरा परम धाम है ।।२१।।पुरुषः स परः पार्थ भक्त्या लभ्यस्त्वनन्यया।यस्यान्तःस्थानि भूतानि येन सर्वमिदं ततम्।।२२।।O Partha, that Supreme Person, in whom all beings reside and by whom all this is pervaded, is attainable by unswerving devotion alone.हे पार्थ! वह परम पुरुष, जिसके भीतर समस्त प्राणी स्थित हैं और जिससे यह संपूर्ण ब्रह्मांड व्याप्त है, केवल अनन्य भक्ति द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।यत्र काले त्वनावृत्तिमावृत्तिं चैव योगिनः ।प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ ।। २३ ।।Arjuna, I shall now tell you the time (path) departing when Yogis do not return, andहे अर्जुन ! जिस काल में शरीर त्यागकर गये हुए योगीजन तो वापस न लौटनेवाली गति को और जिस काल में गये हुए वापस लौटनेवाली गति को ही प्राप्त होते हैं, उस काल को अर्थात् दोनों मार्गों को कहूँगा ।। २३ ।।अग्निर्ज्योतिरहः शुक्लः षण्मासा उत्तरायणम् ।तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्मविदो जनाः ।।२४।।(Of the two paths) the one is that which are stationed the all-effulgent fire-god and the deities presiding over daylight, the bright fortnight, and the six months of the northward course of the sun respectively; proceeding along it after death Yogis, who have known Brahma, being successively led by the above gods, finally reach Brahma. (24)जिस मार्ग में ज्योतिर्मय अग्नि अभिमानी देवता है, दिन का अभिमानी देवता है, शुक्ल पक्ष का अभिमानी देवता है और उत्तरायण के छः महीनों का अभिमानी देवता है, उस मार्ग में मरकर गये हुए ब्रह्मवेत्ता योगीजन उपर्युक्त देवताओं द्वारा क्रम से ले जाये जाकर ब्रह्म को प्राप्त होते हैं ।।२४।।धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् ।तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ।।२५।।The other path is that wherein are stationed the gods presiding over smoke, night, the dark fortnight, and the six months of the southward course of the sun; the Yogi (devoted to action with an interested motive) taking to this path after death is led by the above gods, one after another, and attaining the lustre of the moon (and enjoying the fruit of this meritorious deeds in heaven) returns to this mortal world. (25)जिस मार्ग में धूमाभिमानी देवता है, रात्रि-अभिमानी देवता है तथा कृष्ण पक्ष का अभिमानी देवता है और दक्षिणायन के छः महीनों का अभिमानी देवता है, उस मार्ग में मरकर गया हुआ सकाम कर्म करने वाला योगी उपर्युक्त देवताओं द्वारा क्रम से ले गया हुआ चन्द्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर स्वर्ग में अपने शुभ कर्मों का फल भोगकर वापस आता है ।।२५।।शुक्लकृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते ।एकया यात्यनावृत्तिमन्ययावर्तते पुनः ।।२६।।These two paths of the world, the bright and the dark, are considered eternal; by one, a person attains non-return, while by the other, one returns again.जगत के ये शुक्ल और कृष्ण नामक दो मार्ग सनातन माने गए हैं; इनमें से एक मार्ग से जाने पर परम गति प्राप्त होती है और वापस नहीं लौटना पड़ता, जबकि दूसरे मार्ग से जाने पर मनुष्य पुनः जन्म लेता है।नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन।तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन।।२७।।Knowing these two paths, O Partha, no yogi is ever deluded. Therefore, at all times, be steadfast in Yoga, O Arjuna.हे पार्थ ! इस प्रकार इन दोनों मार्गों को तत्त्व से जानकर कोई भी योगी मोहित नहीं होता। इस कारण हे अर्जुन ! तू सब काल में समबुद्धि रूप योग से युक्त हो अर्थात् निरन्तर मेरी प्राप्ति के लिये साधन करने वाला हो ।।२७।।वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम् ।अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी परं स्थानमुपैति चाद्यम् ।। २८ ।।The Yogi, realizing this profound truth, doubtless transcends all the rewards, ascribed in the scriptures to the study of the Vedas, as well as to the performance of sacrifices, austerities and charities, and attains the beginningless supreme state. (28)योगी पुरुष इस रहस्य को तत्त्व से जानकर वेदों के पढ़ने में तथा यज्ञ, तप और दानादि के करने में जो पुण्यफल कहा है, उस सबको निःसन्देह उल्लंघन कर जाता है और सनातन परमपद को प्राप्त होता है ।। २८ ।।
|
|
|
www.sanatanadharm.com - play store app (sanatana dharm) |
||
"Bharathiya Sanatana Dharm" and Sanatana Dharmam & Dharmo rakshati Rakshitha logo are our trademarks. Unauthorised use of "Sanatana Dharmam & Dharmo rakshati Rakshitha" and the logo is not allowed. Copyright © sanatanadharm.com All Rights Reserved . Made in India. |
||